बालोद। बुधवार के धरना प्रदर्शन का शुभारंभ बीईओ एल. के. ठाकुर, एन. एस. मानकर,एस. आर.खांडेकर एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा माँ शारदे की पूजा अर्चना एवं सामूहिक रूप से राज्यगीत अरपा पैरी के धार के द्वारा किया गया। इसके पश्चात शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वाय. के.दिल्लीवार द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया गया और अपील किया गया कि ये सरकार के अभी तक के रवैये को देखते हुए आप सभी को अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए भी तैयार रहना है और उन्होंने विश्वास दिलाया कि अभी तक आंदोलन से किसी का अहित नहीं हुआ है और न ही भविष्य में होगा। आवश्यकता है तो हमे एकजुट होकर रहने की। बीईओ डौंडीलोहाराएल. के. ठाकुर द्वारा सरकार से अपनी बात व्यक्त किया गया कि हरियाली अमावस्या पर सभी कर्मचारियों को 34% डीए और सातवें वेतनमान पर एचआरए का सौगात दे दीजिए ताकि हम अपने कर्तव्य स्थल पर अपनी उपस्थिति दे सके। साथ ही साथ उन्होंने सभी शिक्षकों को धरना स्थल पर उपस्थित होने का आह्वान किया।

आंदोलन को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह कोलियारे द्वारा सभी को कहा गया कि हमें अपने पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आंदोलन में अनुशासन बनाते हुए उपस्थित रहना है। सभा को जयकांत पटेल द्वारा कविता के माध्यम से संबोधित किया गया और सरकार को कोसा गया कि सदन में एकमत से सरकार अपना वेतन तो बढ़ा लेती है परंतु कर्मचारी अपनी जायज मांगो के लिए सड़क पर उतर चुकी है उन्हें दिखाई नही देता।आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला भाजपा मण्डल के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। जिनमें देवेन्द्र जायसवाल, सन्दीप जैन, होरीलाल रावटे और रूपेश सिन्हा मण्डल अध्यक्ष थे। नेताओं ने कहा ये सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार है।सरकार की योजनाओं को अमली जामा यही कर्मचारी पहनाते है और इनको नाख़ुश करना सरकार के लिए अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना साबित हो सकता है। धरना प्रदर्शन में प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों का भी आगमन हुआ। जिसमें मूलचंद शर्मा प्रांतीय संयोजक द्वारा कहा गया कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि हमे डीए के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। ये सरकार बहरी हो चुकी है इसे हमारी जायज मांग सुनाई नहीं देती। सभा को मधुकांत यदु जिला संयोजक, डॉ. चावड़ा,राजेश घोडेसवार, लोकेश साहू, घनश्याम ने भी संबोधित किया। एनुका सार्वा ने समस्त कर्मचारी बहनों से कहा कि हरियाली पर्व के अवसर पर सभी बहने हरी साड़ी पहन कर धरना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। इस पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन हेतु व्ही के ठाकुर पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी देवरी द्वारा 5000/- रुपये का स्वेच्छादान किया गया।

नेमसिंह ठाकुर संयोजक,पी एस तारेंद्र सह संयोजक,प्राचार्य यू सी अग्रवाल, मुखर्जी, सुनील कुमार टांडे पटवारी संघ, वासुदेव गंधर्व वन विभाग जिला उपाध्यक्ष,श्यामू राम तुमरेकी अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ , खेमंत कुमार साहू संयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन , अनीता सिंह प्राचार्य, एनुका सार्वा, जमवांते , रोहिणी नायक,मुनमुन सिन्हा,लोकेश्वर निषाद ,भुनेश्वर, प्रभु राम रात्रे,पीलू राम साहू ,यूएस मानकर,पेंशनर अध्यक्ष एस आर सार्वा , मीडिया प्रभारी कमलकांत साहू,आरिफ सिद्दकी,गेवेंद्र मानिकपुरी ,संतोष मण्डावी,निर्मल दुबे ,दीपक बडतिया सचिव संघ से मोहित मालेकर,मेनन अटल समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच संचालन दीपक पटेल ने किया।
