DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकलव्य महाविद्यालय में कारगिल दिवस पर शहीदों की याद में किया गया वृक्षारोपण

बालोद। शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा में कारगिल दिवस पर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं समस्त छात्र छात्राओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पुरुषोत्तम भुआर्य ने महाविद्यालय के बच्चों को संक्षिप्त में कारगिल युद्ध के बारे में अवगत करवाया व समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। साथ ही शहीदों की याद में वृक्षारोपण भी किया गया।

महाविद्यालय में पौधरोपण
प्राचार्य राजू लाल कोसरे के मार्गदर्शन में शहीदों के बलिदानों को नमन करते हुए महाविद्यालय में छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया व समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा पौधे को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायक धनेश साहू द्वारा शहीदों की शहादत को नमन करते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समापन किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय ठाकुर अंग्रेजी विभाग, विशेष अतिथि फुलेश्वरी ठाकुर भूगोल विभाग, मयंक मंडावी कामर्स विभाग, काजल तिवारी, नंदकिशोर सिंन्हा , सुरेन्द्र साहू, किरण चंद्राकर, योगेश, दिनेश साहू सर , लालू प्रसाद, व महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page