भागो हाथी आया,,,,, जान बचाने छत पर चढ़ रहे ग्रामीण, बालोद के इन गांवों में पहुंच गया है चंदा हाथियों का दल, देखिए तस्वीरें और खबर



सल्हाईटोला, खलारी की ओर पहुंचे हाथी, 19 किसानों की फसल को रौंदा

बालोद। बालोद वन मंडल क्षेत्र से निकलकर अब दल्ली राजहरा वन मंडल क्षेत्र की ओर हाथी रुख कर चुके हैं। हाथियों का दल बीती रात को तांदूला डैम के डूबान क्षेत्र से होते हुए खल्लारी और सल्हाई टोला के जंगल पहुंच गए। इस दौरान 19 किसानों के खेतों में लगी फसल को हाथियों ने रौंदा है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। रात में ही हाथी आने की आहट मिलने के बाद ग्रामीण चौकन्ना हो गए थे। गली में कुत्ते भौंक रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों की नींद टूटी तो कुछ हाथी गली के भीतर भी प्रवेश कर गए थे। वही रात में सूचना मिलने के बाद वन अमला भी अलर्ट हो गया। और सुबह नुकसान का आकलन किया गया। हाथी सल्हाईटोला के आसपास जंगल में ही विचरण कर रहे हैं। आस-पास के गांव को मुनादी कराकर सचेत किया जा रहा है। रात में रात में गांव में हाथी आने के बाद लोगों ने छत पर चढ़कर अपनी सुरक्षा भी की। रात में तांदुला डैम के पीछे छोर को पार करते हुए खल्लारी के केवट ने हाथियों को देखा था। जिसके बाद वन विभाग तक खबर पहुंची। केवट का कहना है कि 11-12 हाथी थे। बाकी वन विभाग का अनुमान है कि 23से24 हाथी इस इलाके में पहुंचे हैं। खलारी के दीपक आरदे, शंकर लाल ने बताया कि धान की फसल को रौंदा गया है। हालांकि अभी रोपाई आदि हुआ था तो उतना नुकसान नहीं हुआ है। कुछ दिन में फसल संभल सकती है। पर हाथियों के आने से किसानों में दहशत नजर आ रहा है। कुछ जगह केला बाड़ी को भी नुकसान हुआ है।

रात 8 बजे हाथी की उपस्थिति
दिनांक -25-07-2022
हाथी की संख्या – 23- 24 (लगभग)
मकान हानि- नहीं
फसल हानि – हां
जन हानि – निरंक
वर्तमान लोकेशन – PF 293
समय – रात 08:00 बजे,
परिसर – दानीटोला
सहायक परिक्षेत्र – कुसुमकसा
परिक्षेत्र – दल्लीराजहरा
वनमण्डल – बालोद
अलर्ट ग्राम:- खल्लारी, गुजरा, बोरिद, अडजाल, गुडराटोला, जमही, कुसुमकसा ।

ये खबरें भी जरूर पढ़े क्लिक करें दिए गए हेडिंग पर

You cannot copy content of this page