DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निष्पक्ष बैनर के जरिए भी हुआ अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज, शिवालयों में पहुंचे शिक्षक, किया जलाभिषेक

26 जुलाई को तहसीलदार/एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव आदि के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

बालोद। एक ओर जहां विभिन्न संगठन के लोग एकजुट होकर धरना देते हुए आंदोलन कर रहे थे। वहीं कुछ संगठन ऐसे भी थे जो एक होकर सामूहिक नेतृत्व और निष्पक्ष बैनर के तले भी इस अनिश्चितकालीन आंदोलन का हिस्सा थे। इस आंदोलन के दौर में शिक्षकों ने हड़ताल की। शुरुआत सावन सोमवार होने के कारण मंदिरों से की और बकायदा अपने ब्लॉक मुख्यालय के शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। व मांगे पूर्ण हो जाने की कामना शिव शंकर से की गई।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, बीरबल देशमुख, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, वीरेंद्र देवांगन, कामता प्रसाद साहू, संतोष देवांगन, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर ने बताया कि सामूहिक नेतृत्व एवं निष्पक्ष बैनर में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ द्वारा अपनी दो सूत्रीय मांग. देय तिथि से 34% मंहगाई भत्ता एवं देय तिथि से 7वें वेतनमान में गृहभाड़ा भत्ता को लेकर जिले के पांचो विकास खंड में अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज शिवालयों में जलाभिषेक कर किया गया। शिक्षकों ने बालोद में दशौंदी तालाब जलेश्वर महादेव में ,गुरूर देऊर मंदिर में,गुंडरदेही में बुधवारी बाजार में,
डौंडी में माडल कालोनी में स्थित शिवालय में तथा डौंडीलोहारा में माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक कर आंदोलन का आगाज किया। आंदोलन के दूसरे दिवस यानी 26 जुलाई को सभी विकास खंड में तहसीलदार/ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव आदि के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षकों को उक्त कार्यक्रम में अपने अपने विकास खंड में उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

गंजपारा बालोद स्थित जलेश्वर महादेव दशौंदी तालाब में भगवान शिव का जलाभिषेक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज किया गया। बालोद में इस अवसर पर आर.के.खरांशु, जितेंद्र गजेंद्र, वेदप्रकाश साहू,पवन कुम्भकार, लोकेश साहू,लेखराम साहू,नितिन सोनबरसा, कौशल साहू,श्रवण साहू,संजय यादव, धिराज कस्तूरे,प्रकाश कुम्भकार, उमेश साहू ,अभय साहू,ख़िलानन्द देवांगन, आई.एल.साहू,प्रवीण पांडे,मुरलीधर नेताम, अजय लड्ढा,खेमलाल बंजारे,सन्तोष वासनिक ,नरेंद्र साहू, गीतांजलि कमल, मीना नेताम,सरिता उइके उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page