DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा में कलम बंद, काम बंद आंदोलन के पहले दिन निकली रैली

बालोद।राज्य के 76 संगठन के कर्मचारी अपने दो सूत्रीय मांग केंद्रीय कर्मचारियों के समान डीए (महंगाई भत्ते) और मकान किराया भत्ता की मांग कर रहे हैं। अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है। जबकि राज्य कर्मचारियों को महज 22 फीसदी ही मिलता है। ऐसे में कर्मचारी फेडरेशन ने हड़ताल का आह्वान किया है। डौंडीलोहारा में वाई के दिल्लीवार जिलाध्यक्ष छ ग शिक्षक संघ ने अपने उद्बोधन में कहा सरकार दिनोदिन कर्मचारी विरोधी होते जा रही है। आज तक पहले कभी मंहगाई भत्ता गृह भत्ता के लिए इस तरह आंदोलन में नही जाना पड़ा था।किंतु वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितो का ध्यान नही रख रही हैं। बारिश के व्यवधान के बावजूद सैकड़ो शिक्षक डटे रहे। रैली निकाल आवाज बुलंद की गई।सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा पिछले 2 सालों से मंहगाई भत्ता नही दिया गया हैं। जिसके कारण हमें 4000 से 14000 तक का हानि हो रहा हैं। हम आज हड़ताल पर है इसके जिम्मेदार हमारे मुखिया हैं। हमने इसके पूर्व विगत माह भी एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार को जगाने की कोशिश कर चुके। जिसमे सफलता नही मिंलने पर पुनः आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।ब्लाक पेंशनर अध्यक्ष सियाराम सार्वा ने कहा आज तक तक के इतिहास में पेंशनर को कभी आंदोलन नही करना पड़ा था। किंतु विडम्बना ऐसी है कि हमे भी जायज मांगो के लिए आंदोलन करना पड़ रहा हैं। उन्होंने धारा 49 पर प्रकाश डाला। सभी के उद्बोधन पश्चात सभी कर्मचारी बैनर पोस्टर लेकर रैली निकाल कर नगर भ्रमण में शामिल हुए। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण बहुत सारी सेवाएं बाधित हो गई। जिसमे स्कूल संचालन सभी सरकारी कर्मचारियों के दफ्तर पूर्णतया बन्द होने से कोई भी कार्य नही हो पाया। नेमसिंह ठाकुर संयोजक,पी एस तारेंद्र सह संयोजक, प्रेम सिंह कोलियारे,शिक्षक फेडरेशन,तारेंद्र सहसंयोजक, सुनील कुमार टांडे पटवारी संघ, वासुदेव गंधर्व वन विभाग जिला उपाध्यक्ष,श्यामू राम तुमरेकी अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ , खेमंत कुमार साहू संयोजक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ,श्रीमती अनीता सिंह प्राचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा एनुका सार्वा लिकेश्वर निषाद,एस आर खांडेकर ,भुनेश्वर, प्रभु राम रात्रे,पीलू राम साहू एनएस मानकर यूएस मानकर,पेंशनर अध्यक्ष एस आर सार्वा , मीडिया प्रभारी कमलकांत साहू,आरिफ सिद्दकी,गेवेंद्र मानिकपुरी ,संतोष मण्डावी,दीपक बडतिया समस्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन दीपक पटेल ने किया।

You cannot copy content of this page