DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जलजीवन मिशन फेल- धीमी गति से काम, उस पर भी बिना रूट डायवर्ट से सड़क हुआ जाम

बालोद। यह तस्वीर ग्राम पंचायत मनौद की है। जहां पर जल जीवन मिशन के तहत भरी बरसात में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लेकिन बारिश के चलते काम रुक जा रहा है। पहले से ठेकेदार और कर्मचारी द्वारा इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। अब आनन-फानन में काम किया जा रहा है। ऐसे में यहां मनौद तरौद मुख्य मार्ग पर दूसरी ओर नल कनेक्शन देने के लिए सड़क खोद दिया गया है। रूट भी डाइवर्ट नहीं किया गया। इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो रहा है। दिन तो दिन रात में भी लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। गाड़ियों की लंबी लाइन लग जा रही है। तो लोगों को भी सड़क पार करने में परेशानी हो रही है। ठेकेदार सहित पंचायत प्रशासन मामले में उदासीन है। सरपंच रोहित ठाकुर का कहना है कि नल कनेक्शन दिए जाने के कारण सड़क खोदा गया था। पाइप डालने के बाद उसे समतल करवाया जा रहा है। बारिश की वजह से कुछ जगह काम प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया घुमका जाने वाली मुख्य सड़क को 1 फीट चौड़ा 2 फीट गड्ढा कर दिया गया है और 2 दिनों से उसको भरा नहीं गया है। कोई भी डायवर्ट रूट नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से ग्रामीण और आसपास के रहने वाले को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। चार पहिया गाड़ी को कई घंटे रुकना पड़ रहा है। आवागमन ठप हो गया है और पूरे रोड में पानी भर गया है। ठेकेदार और सरपंच ध्यान नहीं दे रहे हैं।

You cannot copy content of this page