DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी में जुटे शिक्षक सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी

बालोद। 34% महंगाई भत्ते एवम सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भत्ता के मांग को लेकर तीसरे चरण आंदोलन के प्रथम दिवस में वनांचल विकास खण्ड डौंडी के कर्मचारियों अधिकारियों ने डौंडी के ग्राउंड में पंडाल लगाकर हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व 29 जून को एक दिवसीय आंदोलन के माध्यम से सरकार को मांग किये थे। लेकिन मांगे पूरी नही की गई। उपस्थित समस्त आंदोलनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने 3 साल के कार्यकाल में अपनी वेतन भत्तों में 2 बार बढ़ोतरी कर ली । लेकिन वे अपने कर्मचारी अधिकारियों को महंगाई भत्ते के लिए तरसा रहे हैं। संचालन कर्ता व सहायक शिक्षक फेडरेशन के उपाध्यक्ष बसन्तमनी साहू फेडरेशन के संयोजक सच्चिदानंद शर्मा, लेखराम साहू ,अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन से प्रह्लाद कोसमा ने कहा ऊर्जा एवम खनिज संसाधनों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ अपने कर्मचारियों/अधिकारियों को उनके हक अधिकार से वंचित कर रही है। वेतन भत्तों के लिए हड़ताल सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि हमारी मांग 5 दिन के अंदर पूर्ण नही किया गया तो हम सब अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रथम दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। हड़तालियो को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवम सदस्यों बी एल गंजीर,जहीरुद्दीन कुरैशी, राजमल जैन, ललिता यादव, नीलिमा दत्ता, काशी राम सोरी,आशीष सक्सेना,मंडलोई जी ने सम्बोधित किया।कर्मचारी/फेडरेशन फेडरेशन के ब्लाक के शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार भोयर, छत्तीसगढ़ टीचर एसोशिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार रावटे एवम पदाधिकारियों का समर्थन मिला।

You cannot copy content of this page