DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के 9000 कर्मचारी/अधिकारी ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन,बारिश के बाद भी डटे रहे,,,,

बालोद। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बालोद में 5 दिवसीय आंदोलन का शंखनाद जिला संयोजक मधु कांत यदु के निर्देशन पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। फेडरेशन के प्रमुख मांग केंद्र के समान 34%डी ए तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप एचआरए भत्ता देने के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। बारिश होने के कारण कार्यक्रम थोड़ा प्रभावित हुआ। लेकिन बाद में सुचारू रूप से संचालित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा धरना प्रदर्शन को संबोधित किया गया। जिसमे विशेष रूप से राजपत्रित अधिकारी प्रकाश रावटे परिवहन अधिकारी, संजय सिंह जिला श्रम पदाधिकारी , सी आर टेकाम जिला व्यापार उद्योग विभाग बालोद , घनश्याम पुरी जिलाध्यक्ष, स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ, आर के शर्मा वरिष्ठ कृषि विभाग, जिला अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,
राजेश घोडेसवार, जिलाध्यक्ष छ ग लिपिकीय कर्मचारी, दशरथ लाल साहू विकासखंड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ भूपेंद्र साहू अनियमित कर्मचारी संघ विष्णु राम साहू, तहसील अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ विष्णु राम साहू, तहसील अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ चिदानंद साहू, तहसील शिक्षक फेडरेशन, जितेंद्र मंडावी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, कमला वर्मा छ ग शिक्षक संघ जिलाउपाध्यक्ष, माधुरी साहू छत्तीसगढ़ लिपि कर्मचारी संघ, डॉ आरएन चावड़ा अध्यक्ष पेंशन धारी कल्याण संघ, ईश्वर यादव तहसील अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ , नरेश कुमार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आयुष कर्मचारी संघ सुरेश शांडिल्य शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ बालोद, प्रेम लाल साहू ब्लॉक अध्यक्ष स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ, परशुराम धरेंद्र जिला अध्यक्ष शास. बहू. कर्म संघ, लोकेश कुमार साहू जिला अध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ जीतेंद्र कुमार मंडावी अध्यक्ष विकासखंड एन एम डी संघ, रत्ना ठाकुर सी बी साहू महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन ,बी एल डड़सेना राजस्व निरीक्षक संघ ,धनु लाल सिन्हा जिला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ ,आर के डडसेना सहित अन्य पदाधिकारीगण इस आंदोलन में शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सोनी व तामेश्वर कौशल ने किया। साथ ही आभार प्रदर्शन एम एल चंद्राकर ने किया।

You cannot copy content of this page