DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्हैया कांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट से हो फैसला, हत्यारों को दे फांसी की सजा, जिला साहू संघ ने सौंपा ज्ञापन

बालोद। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या कांड से जिला साहू समाज ने भी आक्रोश जताया है। और इसमें दोषी आतंकियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है। इस तरह की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग भी साहू समाज ने की है। कन्हैया लाल के अपराधियों को फांसी की सजा हेतु ये ज्ञापन दिया गया है। समाज के लोगों ने कहा राजस्थान उदयपुर के कन्हैया लाल साहू का बड़े ही बर्बरता से दो खूंखार आतंकियों द्वारा हत्या कर सोशल मीडिया में बड़े ही निडरता से वीडियो पोस्ट किया गया। जिस पर स्थानीय शासन प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कदम नहीं लिया गया है। इस प्रकार की‌ बर्बरता पूवर्क हत्या से पूरा सनातनी धर्म एवं समाज में भय एवं आतंक का माहौल है।अगर इनके खिलाफ कोई सख्त कदम न उठाया गया तो इनकी हिम्मत और बढ़ती चली जाएगी l जिससे पता नही और कितने कन्हैया के साथ ऐसा होता रहेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ एवं जिला युवा प्रकोष्ठ बालोद के द्वारा मांग किया गया कि आरोपियों को “फास्ट्रेक कोर्ट” के माध्यम से जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ज़िला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ बालोद ज़िला संयोजक दिनेश्वर साहू ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन दिया। इस दौरान मोरध्वज साहू, राजेश साहू, देवेंद्र साहू, अंचल प्रकाश साहू, संदीप कुमार साहू, डोमन साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page