DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

20 दिन से बंद बिजली व्यवस्था बहाल, भीमकन्हार में लगा नया ट्रांसफार्मर, इधर 30 सोलर लाइट लगाने काम भी जारी

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम भीमकन्हार में किसान लगभग 20 दिन से बोर लाइन बंद होने से परेशान थे। पोल टूटे हुए थे। जिनके मरम्मत को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी समय पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इस संबंध में हमने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के साथ ही बिजली कंपनी के अफसर हरकत में आए और आनन-फानन में काम शुरू किया गया। जहां- जहां पोल टूटे थे वहां पर नया पोललगाया गया। तो वहीं प्रमुख समस्या ट्रांसफार्मर की खराबी को लेकर थी। जिस पर स्थाई राहत देते हुए सुरेगांव के जेई ओम प्रकाश धुर्व ने यहां नया ट्रांसफार्मर भी लगवा दिया है। जिससे किसानों में हर्ष का माहौल है। किसानों का कहना है कि अब बिजली की समस्या नहीं होगी और पर्याप्त वोल्टेज में भी सप्लाई होगी। कुछ गलियों में लो वोल्टेज की भी समस्या होती थी। जो ट्रांसफर लगने से दूर हो जाएगी। सरपंच पोषण साहू ने जेई सुरेगांव ओम प्रकाश ध्रुव द्वारा बिजली की समस्या को गंभीरता से लिए जाने पर आभार भी व्यक्त किया। साथ ही किसानों ने गांव की समस्या को शासन- प्रशासन के समक्ष लाने के लिए मीडिया का भी आभार जताया। सरपंच ने कहा कि जल्द से जल्द समस्या को सुलझाने में बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए थे। किसानों ने भी अब राहत की सांस ली है। क्योंकि अब उनके बोर बिना किसी परेशानी के चल पा रहे हैं।जिन क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है वहां बोर से ही सिंचाई हो पाती है तो वही गली लाइन में लो वोल्टेज की समस्या थी जो ट्रांसफार्मर लगने से दूर हो गई है।

इधर सोलर ऊर्जा के तहत मिली 18 लाख की स्वीकृति, पहली किस्त में 9लाख प्राप्त

तो वही गांव में बिजली की सुविधा को लेकर दुगनी सौगात यहां के ग्रामीणों को मिली है। एक ओर जहां बिजली कंपनी द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया तो दूसरी ओर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यहां खनिज न्यास निधि से 30 सोलर स्ट्रीट लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए डीएमएफ से 18 लाख की स्वीकृति मिली है। जिसका प्रथम किश्त 9 लाख भी पंचायत को प्राप्त हुआ है। जिसके बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए भी जनपद पंचायत और जिला प्रशासन को सरपंच पोषण साहू ने आभार जताया। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी । उक्त सोलर स्ट्रीट लाइट खासतौर से सार्वजनिक जगहों पर लगाया जा रहे हैं। जहां लोगों का आना-जाना अधिक होता है। इससे पंचायत को बिजली बिल का झटका भी कम लगेगा। यानी स्ट्रीट लाइट जो कनेक्शन है, उसका बिल पंचायत को वहन करना पड़ता है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से बिल का झंझट नहीं होगा। पंचायत प्रशासन की निगरानी में स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है।कार्य प्रारंभ के लिए भूमिपूजन के दौरान प्रमुख रुप से सरपंच पोषण साहू, जनपद सदस्य खगेश ठाकुर, ग्राम पटेल हीराराम देवहारी, उप सरपंच फकीरचंद बाफना, डामन लाल , गज्जू राम देवहारी, पीलू राम ठाकुर, पंच सुमन चंद्राकर, गणेश देवांगन, गोपाल चंद्राकर, माखन कोटवार आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page