DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नशे से आजादी पखवाड़ा समापन- साइकिल चलाकर एएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

बालोद। बालोद जिले में जिला पुलिस प्रशासन व खासतौर से साइबर सेल व यातायात पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान का 26 जून को समापन हुआ। इस अवसर पर गंगा मैया मंदिर झलमला परिसर से साइकिल यात्रा निकाली गई। जो बालोद प्रवेश की। फिर बालोद के सदर बाजार सहित मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए दल्ली राजहरा मार्ग पर वन विभाग के पर्यावरण पार्क के पास पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित आम लोग भी बड़ी संख्या में साइकिल चलाते हुए शामिल हुए और अपनी स्फूर्ति व ऊर्जा को प्रदर्शित किए। इस साइकिल यात्रा का एक संदेश नशे से आजादी पाकर खुद को स्वस्थ रखना भी था। नशे से मुक्ति पाने के लिए खासतौर से युवाओं को प्रेरित करते हुए यह अभियान चला गया था। जिसके तहत विभिन्न स्कूलों और गांव में जाकर पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताए गए थे। इसके अलावा अन्य अपराधों के प्रति सचेत किया गया। नशे से आजादी अभियान के दौरान कई कार्यवाही भी हुए थे। शराब गांजे के आरोपियों को जेल भेजा गया और शांति व्यवस्था कायम की गई। साइकिल रैली में जोश खरोश के साथ पुलिसकर्मियों ने साइकिल चलाते हुए लोगों को अपना स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और आज से ही नशा त्यागने के लिए प्रोत्साहित किया। साइकिल/बाइक रैली निकाल कर लोगों को नशे से दूर रहने नशे के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाने एएसपी प्रज्ञा मेश्राम द्वारा हरी झंड़ी दिखारकर गंगा मैया से रैली रवाना किया गया। रैली में बालोद जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी/ कर्मचारी सम्मिलित हुए।

“नशे से आजादी पर कार्यशाला भी हुई

“पुलिस अधीक्षक, एवं लोक अभियोजन अधि. के उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व रीडर के मध्य एनडीपीएस को लेकर वर्कशॉप भी हुआ। “एनडीपीएस एक्ट की संपूर्ण कार्यवाही चालान तैयारी की जानकारी दी गई। पुलिस कार्यालय बालोद में नशे से आजादी कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव व अति. पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व रीडर उक्त कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर आमंत्रित लोक अभियोजन अधि. विजय कसार दुर्ग, विकास टंडन सहायक लोक अभियोजन अधि. बालोद द्वारा सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के नई प्रावधानों के तहत एनडीपीएस एक्ट नशीली दवाइयों, गांजा, भांग, चरस, अफीम इत्यादि के विरुद्ध संपूर्ण प्रभावी कार्यवाही व चालान तैयारी के संबंध में समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारियों एवं रीडर को जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यशाला में आमंत्रित प्रशिक्षक अधिकारियों को ससम्मान स्मृति चिन्ह व प्रशस्ती पत्र भी भेंट किया गया।

You cannot copy content of this page