DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओबीसी महासभा जिला बालोद की जिला स्तरीय बैठक 3 जुलाई को

बालोद।ओबीसी महासभा जिला बालोद के समस्त जिला, तहसील, व नगर के एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओबीसी समुदाय के विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में आवश्यक चर्चा हेतु बैठक 3 जुलाई रविवार दोपहर 12 बजे कुर्मी भवन शिकारीपारा बालोद में आयोजित की गई है। जिसमें ओबीसी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम साहू जिलाध्यक्ष ओबीसी यज्ञ देव पटेल सहित प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे ।बैठक में जिला बालोद अंतर्गत समस्त जिला पदाधिकारी ,ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष गण ,महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, छात्र व विधि प्रकोष्ठ, ग्रामीण अध्यक्ष गण सहित समस्त मनोनीत पदाधिकारी गण अपनी कार्यकारिणी को सूचित कर बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी कार्यकारिणी की सूची भी बैठक में लेकर आएंगे। बैठक अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। अतः बैठक को प्राथमिकता देते हुए समयानुसार बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है। ओबीसी संतोष कौशिक ज़िला महासचिव ने कहा उक्त बैठक में ओबीसी समाज के समस्त जाति समुदाय के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए ।इसके लिए बालोद जिले के समस्त पदाधिकारीयों से अपेक्षा की गई है कि अपने-अपने क्षेत्र के समाजिक पदाधिकारियों को सूचित कर बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे ।

You cannot copy content of this page