नक्सल प्रभावित क्षेत्र महामाया थाने का जायजा लेने पहुंचे एसपी, सुनी समस्या



बालोद। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद जितेन्द्र कुमार यादव (भापुसे) द्वारा जिला बालोद के अंतिम छोर जिला राजनांदगांव एवं जिला कांकेर के सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित थाना महामाया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान थाना भवन थाना के रिकार्ड अधिकारियो/ कर्मचारियो का निवास बेरक, सी.ए.एफ बैरक, तथा सी आई.एस. एफ कैम्प का निरीक्षण किये। उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों से रूबरू होकर उनके गुजारिश एवं समस्याऐं पुछा गया। निर्माणाधीन नयाथाना भवन का निरीक्षण किये। थाना ईलाका में भविष्य में होने वाले कानून व्यवस्था तथा थाना सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण दौरान नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरूण साहू एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page