DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी लोहारा में तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर 11 जून से, हरिद्वार से रामदेव के शिष्य सिखाने आ रहे हैं योगा

डौंडीलोहारा। नगर के मंडी प्रांगण डौंडी लोहारा में स्वामी रामदेव जी के सानिध्य से उनके शिष्य नरेंद्र देव जी हरिद्वार से पधार रहे ।जिनके द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर लिया जाएगा।जो 11 जून से 13 जून तक सुबह 5:00 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। जिला प्रभारी मुकेश शारदा ने बताया कि इसमें विशेष रूप से वे रोगी जिन्हें डायबिटीज ,अस्थमा अर्थराइटिस, पेट संबंधी रोग,फैटी लीवर इनडाइजेशन गैस्ट्रिक , पाइल्स, कोलाइटिस टाइफाइड आंतों की समस्या लिवर की कमजोरी व साइटिका सहित अन्य बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे हैं। साथ ही सामान्य जन भी ले भाग सकते हैं। इसके लिए सभी से अनुरोध है कि समय से पूर्व पहुंचे, ढीले ढाले कपड़े पहन कर, शौच स्नान आदि से निवृत होकर के आएं और अपने लिए एक चादर लेकर अवश्य आएं जिसमे योगासन प्रणायाम किया जा सके। समस्त पतंजलि एवं भारत स्वाभिमान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डौंडी लोहारा के आसपास लोगो से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page