DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तुएगोंदी में बलवा के मामले में आठ आरोपी और पकड़ाए,जिस पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे आरोपी उस वाहन मालिक से मिला सुराग

बालोद। थाना मंगचुआ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुयेगोंदी में 01/05/22 को हुई घटना में आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बद्री नारायण मीणा के द्वारा लगातार मोनिटरिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं एवं पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना की जा रही है । घटना के बाद से आरोपीगण लुक छिप कर रह रहे हैं, जिन्हें पकड़ने हेतु पुलिस लगातार विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है । विवेचना क्रम में गवाहों से जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन ठेमाखुर्द निवासी नोमेश्वर सार्वा का है जिस पर एक विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया, जो नोमेश्वर सार्वा को अभिरक्षा में लेकर थाना आई। पूछताछ में नोमेश्वर सार्वा ने घटना में साथ गए अन्य लोगो का नाम बताया । जिस पर तत्काल बलदाऊ राजपूत, इंद्रपाल सिंह, पिलेश्वर साहू, प्रताप कुमार सिहारे, गौरसिंह, महावीर ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया , जिन्होंने कुलवंत वैष्णव निवासी घोटिया एवं संजय तिवारी निवासी पटेली के कहने पर तुएगोदी जाकर घटना को कारित करना स्वीकर किया । अपराध सबूत पाए जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय बालोद के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी गणों को जेल दाखिल किया कर दिया गया है । घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं स्विफ्ट कार को जप्त किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा अरुण नेताम, थाना प्रभारी डोंडी कैलाश मरई, स उ नि नंद किशोर सिन्हा, सूरज साहू एवं साइबर सेल की सक्रिय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page