DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

बालोद। 10 दिवसीय निशुल्क वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग , बॉडीबिल्डिंग का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद में किया गया। जिसमें लगभग 50 खिलाड़ी उपस्थित हुए। खिलाड़ियों को खेल से होने वाले फायदे एवं वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी वसंत बाघ , बालोद थाना प्रभारी नवीन बोरकर, पूर्व नगर पालिका सीएमओ आर के यादव , जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव एवं फिटनेस वर्ल्ड जिम के कोच एवं संचालक नरेंद्र कुमार साहू ,जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सह सचिव संदीप दुबे , संतोष वासनिक , राजीव नयन शर्मा , योगेश सोनकर, फिटनेस वर्ल्ड जिम के राष्ट्रीय खिलाड़ी सुषमा ढीमर, आयुष राजपूत, रिया ठाकुर, अंजनी ढीमर उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page