DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

14 जून को होगा कांग्रेस का नव संकल्प शिविर का आयोजन बालोद में, तैयारी के लिए हुई बैठक

बालोद। उदयपुर राजस्थान नव संकल्प शिविर घोषणा अनुरूप व प्रदेश स्तरीय नव संकल्प शिविर रायपुर में लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश के समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों में एक दिवसीय जिला स्तरीय संकल्प शिविर कार्यशाला का आयोजन किया जाना है । इसी कार्यक्रम में बालोद जिला में भी जिला स्तरीय संकल्प शिविर कार्यशाला 14 जून को किया जाएगा। इसकी तैयारी एवं सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अनिला भेड़िया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन , शाहिद खान जिला प्रभारी पदाधिकारी, चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद, कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही, वीरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं सांसद प्रत्याशी, भैया राम सिंहा पूर्व विधायक , सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत ,इसके साथ ही सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ विभाग के जिलाध्यक्ष गण एवं समस्त नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण सदस्य होंगे। जिला स्तरीय संकल्प शिविर के आयोजन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 जून 2022 को नव संकल्प शिविर का आयोजन बालोद में किया जाना है। जिसमें मुख्य रूप से सत्ता एवं संगठन पर चर्चा कृषि एवं खेतिहर मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण पर चर्चा महंगाई बेरोजगारी एवं आमजन से जुड़े मुद्दे, वर्तमान अर्थव्यवस्था पर संकल्प करने हेतु कमेटियों का गठन कर चर्चा की जाएगी। साथ ही साथ आगामी 3 माह में जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त रिक्त पदों को भरा जाएगा तथा 50% पदाधिकारी 50 वर्ष से कम उम्र के होंगे। बैठक में आगामी माह में होने वाले 75 किलोमीटर की पदयात्रा के संदर्भ में भी तैयारी की गई और विभिन्न समूहों को इसकी जवाबदेही दी गई। शिविर में मुख्य रूप से जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी जिले के विधायक एवं पूर्व विधायक जिला जनपद नगर निगम नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचित सभी सदस्य गण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य गण, ब्लॉक एवं मंडल जोन कमेटी के अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय समस्त मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण एनएसयूआई महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एवं सेवा दल के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page