DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर के 25 मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,भाजपाइयों में गिफ्ट किया छाता

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यों के स्वर्णिम सफलतम 8 वर्ष पुर्ण होने पर तथा गरीबों के कल्याणार्थ हितग्राहि मुलक योजनाओं को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने प्रधानमंत्री का आभार माना। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के मार्गदर्शन में भाजपा शहर मंडल महिला मोर्चा लगातार शहर के वार्डो में प्रधानमंत्री आवास उज्ज्वला योजना शौचालय निर्माण मुद्रा योजना नल जल योजना आयुष्मान योजना के हितग्राहियों से भेंट मुलाकात कर उनके सुख-दुख को जाना एवम् प्रधानमंत्री जी के योजनाओं की जानकारी दिया। बालोद शहर के सभी 25 मितानिनों एवम् आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं का श्रीफल से सम्मान कर छाता भेंट किया।

सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ज़िला मंत्री शरद ठाकुर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर मंडल महामंत्री संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा फलेश देशलहरा वरिष्ठ नकुल भुवाल महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती लीला शर्मा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती हितेश्वरी कौशिक मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अंबिका यादव गिरीजेश गुप्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहर अध्यक्ष प्रीतम यादव अजा मोर्चा शहर अध्यक्ष रामदयाल बघेल सुरेन्द्र सारथी पार्षद सरोजिनी साहु बसन्ती शाहिरो सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page