DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बालोद सिटी कोतवाली के नए थाना प्रभारी होंगे नवीन बोरकर, वर्तमान में है देवरी के प्रभारी,इधर 3 टीआई हुए जिले से रिलीव

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली के नए थाना प्रभारी नवीन बोरकर को बना दिया गया है। इस संबंध में एसपी गोवर्धन ठाकुर ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि विगत दिनों पुलिस मुख्यालय द्वारा जो आदेश जारी हुआ था उसमें कई थाना प्रभारी एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किए गए हैं। लेकिन अभी भी थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित जिलों में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की गई है। जिसके चलते अभी पूरी व्यवस्था नहीं बन पाई है। एसपी ने आदेश जारी करते हुए वर्तमान में देवरी थाने के प्रभारी नवीन बोरकर को अब बालोद थाना का प्रभारी पदस्थ किया है। वहीं बालोद जिले में गुरुर थाने में पदस्थ रहे रोहित मालेकर, महिला सेल के प्रभारी पद्मा जगत, बालोद थाने के मनीष शर्मा को जिले से रिलीव कर दिया गया है। अब वे संबंधित जिलों में ज्वाइन कर सकते हैं। रोहित का रायपुर, मनीष शर्मा का दुर्ग और पदमा जगत का सुकमा जिले में तबादला हुआ है।

संबंधित खबर भी पढ़े

You cannot copy content of this page