बालोद। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में मध्यान योजना अंतर्गत कार्यरत जिले के 14 कंप्यूटर ऑपरेटर अपने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 व 6 मई को 2 दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। संघ का कहना है कि यदि राज्य सरकार द्वारा हमारी मुख्य 6 मांगो पर 10 दिवस के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तब की स्थति में कार्यरत डाटा एन्ट्री आपरेटर छ.ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले 01 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जाएंगे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि प्रदेश में 350 कम्प्यूटर ऑपरेटर विगत 10-12 वर्षो से छ.ग. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य कार्यरत है। स्कूल शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत समस्त कार्य के अलावा स्थापना से संबंधित सभी कार्यों को भी कम्प्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा किया जाता है। मध्यान भोजन ऑपरेटरों का मानदेय इतना कम है कि उस वेतनमान पर आज की महंगाई में अपना घर चला पाना मुश्किल हो गया है। वही छुट्टियों के दिन भी शासन के कार्यों को इमानदारी पूर्वक करने वाले कर्मियों पर नियमितीकरण की घोषणा के बाद भी शासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई। जबकि ऑपरेटरों की मांगों के जायज होने की चर्चा आम जनों में हो रही है। अब देखना तो यह है कि शासन अपने वादों से मुकरती है या महंगाई से पीड़ित डाटा एंट्री ऑपरेटर को नियमित करती है या नहीं। ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख मांगो पर पुनः स्मरण पत्र निराकरण करने के लिए प्रस्तुत किया गया है। जिनमें 6 प्रमुख मांगे है।
ये है वे मांगे
- स्कूल शिक्षा विभाग 10-12 वर्षों से सेवा दे चुकें है आपरेटरों के लिए स्कूल शिक्षा में रिक्त सहायक ग्रेड 03 (803 पद) एवं डाटा एन्ट्री आपरेटर के ( 86 पद) रिक्त है। उनमें से भविष्य को सुरक्षित करने लिए नियमीतीकरण की जाए।
- कलेक्टर दर दिये जाने के फलस्वरूप संघ द्वारा मांग राज्य स्तरीय संचालन सह मानटिरींग समिति की बैठक दिनांक 8.मई2020 के स्वीकृति के अनुक्रम में अप्रैल 2020 से अंतर की राशि का एरियर्स भुगतान जल्द किया जाए।
- माह मार्च 2022 से माह अप्रैल 2022 तक कम्प्यूटर आपरेटरो का मासिक वेतन भुगतान नही किया गया है। अल्प वेतन होने के बावजूद आज पर्यन्त भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण घर का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है, मासिक वेतन का भुगतान 5 दिवस के भीतर निराकरण किया जाए ।
- मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों को समानकार्य समानवेतन दिया जाए ।
- स्कूल शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों को ई पी एफ कटौती की सुविधा दी जाए।
- महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश की पात्रता हेतु उन अवकाशों का लाभ महिला आपरेटरों को दिया जाए।
