DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्राह्मण समाज बालोद ने मनाया परशुराम जयंती, विधायक भी हुई शामिल

बालोद। नगर के हृदय स्थल स्थित भगवान परशुराम चौक में ब्राह्मण समाज जिला बालोद द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जन्म उत्सव का कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।


सर्वप्रथम भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पूजन अर्चन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित शेष नारायण दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव से सकल समाज का पथ प्रदर्शक रहा है हमें आगे भी इसी भूमिका का निर्वहन करना है।

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल में अपनी उपस्थिति देकर पूरे समाज को अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। कृष्णा दुबे अटल दुबे गोरेलाल शर्मा प्रकाश उपाध्याय शिव कुमार द्विवेदी बंटी शर्मा ने भी सभा को संबोधित।आभार प्रदर्शन सचिव संतोष दुबे ने किया।

You cannot copy content of this page