DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- कोरोना से आज फिर एक मौत, अब तक 12 मौतें हो चुकी, इधर आज मिलें 113 मरीज, देखिये आंकड़ा कहाँ तक पहुंचा

बालोद। जिले में कोरोनावायरस अब विकराल रूप लेने लगा है। लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। आज फिर एक और मौत हो गई। दल्ली राजहरा के एक बीएसपी कर्मी सेवक राम मंडावी 55 की मौत जिला कोविड-19 अस्पताल बालोद में हुई है। वे शुगर, बीपी और हॉट के भी पेशेंट थे। 28 सितंबर से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिन्होंने आज सुबह अंतिम सांसे ली। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक दो-तीन दिन तक उनकी तबीयत ठीक थी। बहुत सुधार भी आ रहा था लेकिन रात में अचानक तबीयत बहुत बिगड़ गई कि उनका बचना ही मुश्किल हो गया।
देखिए आज का मेडिकल बुलेटिन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक आज बालोद जिले में 113 मरीज मिलने की पुष्टि हुई तो वही कुल आंकड़ा तो 2472 तक पहुंच गया है। तो बालोद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 12 बताई जा रही है।
देखिए पूरा डाटा

You cannot copy content of this page