DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लगातार हड़ताल से घबरा गई है भूपेश सरकार, गृह विभाग का आदेश है मिनी आपातकाल, करेंगे पुरजोर विरोध- दीपा साहू

बालोद। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा बालोद की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने भूपेश सरकार के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा जारी धरना प्रदर्शन, आयोजन से पूर्व अनुमति के आदेश को मिनी आपातकाल की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा साहू ने कहा कि लगातार विभिन्न संगठन, कर्मचारियों की हड़ताल से भूपेश सरकार डर गई है। उन्हें सरकार के उखड़ने का डर सता रहा है। और इसी डर की वजह से इस तरह के आदेश जारी किए जा रहे हैं। जो कि लोगों की मांगों और प्रदर्शन के तरीकों को कुचलने का प्रयास है। लगातार विरोध से बौखलाहट में सरकार यह कदम उठा रही है। जो गलत है। एक तरह से यह मिनी आपातकाल है। जिसका हम विरोध करेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बात हो चाहे मितानिनों की बात हो, किसी की मांगे भूपेश सरकार नहीं सुन रही है। महिलाएं उनके शासनकाल में प्रताड़ित हो रहे हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार, अनाचार जैसी घटनाएं आए दिन हो रही है। भूपेश सरकार इस पर नियंत्रण कर पाने में असक्षम नजर आ रहे हैं और जिसके चलते महिलाओं में आक्रोश की स्थिति बनने लगी है। महिला मोर्चा महिलाओं के समर्थन में सरकार का विरोध करती है और इस आदेश को वापस लेने की मांग करती है। भाजपा के उच्च नेताओं के निर्देशन पर आने वाले दिनों में इस आदेश के विरुद्ध आंदोलन भी किया जाएगा। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की हिस्सेदारी बढ़ चढ़कर होगी।
सरकार चाहती है कि कोई विरोध-प्रदर्शन न करे, तो यह मिनी आपातकाल है। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार को तीन साल हो गए हैं। इन तीन सालों में कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। सरकार वादाखिलाफी पर उतर आई है। अब वे चाहते हैं कि विरोध प्रदर्शन भी न हो। आज आप देख रहे हैं कि अलग-अलग कर्मचारी संगठन और बाकी संगठनों के लोग दबाव बना रहे हैं। सरकार विचलित हो रही है। ये जो फरमान जारी किया गया है, यह एक प्रकार से मिनी आपातकाल है। कांग्रेस सरकार ने इससे पहले भी आपातकाल लगाया था। आपके बोलने की स्वतंत्रता का हनन है। जो सर्कुलर जारी किया गया है, वह आपत्तिजनक है।

One comment
12 साल की बच्ची से कुकर्म, बालोद में जज ने सुनाया 20 वर्ष का सश्रम कारावास - Daily Balod News

[…] अब तालाब लबालब,देखिए कैसे हुआ ये सब? लगातार हड़ताल से घबरा गई है भूपेश सरका… सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर का […]

You cannot copy content of this page