DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

25 में से 7 सीसीटीवी कैमरा है चालू, हिंद सेना ने सुधार के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगी मुहिम, व्यापारियों को कैमरा लगाने किया जाएगा प्रोत्साहित

बालोद। समाज सेवी संगठन हिंद सेना के दौरान एसपी गोवर्धन ठाकुर को ज्ञापन देकर बालोद शहर के चौक चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को चालू करवाने की मांग की गई। हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने बताया कि बालोद शहर में 25 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें से सिर्फ 7 कैमरे ही चालू हालत में है। बाकी बंद पड़े हैं। इससे कई बार एक्सीडेंट, चोरी व अन्य घटनाओं में सुराग मिलने में दिक्कत होती है। जिस पर हिंद सेना द्वारा एसपी से मांग की गई कि सभी बंद कैमरों को वापस चालू करवाया जाए। ताकि निगरानी सही तरीके से हो सके। तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे में सुराग न मिलना चिंता का विषय है। सीसीटीवी फुटेज होते हैं सुराग मिलने में आसानी होती है। इसलिए सीसीटीवी कैमरे को चालू करवाने की मांग की गई। एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। हिंदसेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी सहित हिंद सेना के युवा ब्रिगेड जिला उपाध्यक्ष दीपक साहू , युवा आईटी सेल जिला महामंत्री मोइन खान उपस्थित थे। एसपी से सार्थक चर्चा की गई है। उन्होंने हिन्द सेना के साथियों से कहा कि जिले को साफ सुथरा बनाए रखने हफ्ते में एक दिन पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर श्रमदान से सफाई अभियान चलाएंगे। साथ ही उन्होंने बंद पड़े कैमरा को चालू करवाने का आश्वासन भी दिया है। तो वहीं लोगों से अपील की है कि वे कैमरा जरूर लगवाए।

वही युवा ब्रिगेड जिला महामंत्री बबलू निषाद ने कहा कि जल्द ही संगठन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी कैमरा लगवाने को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा लगाने और रात में बाहर का लाइट चालू रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।

You cannot copy content of this page