DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली राजहरा वार्ड 24 में हो रहा मध्य प्रदेश के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन, हिंदसेना की पहल बनी आकर्षण

बालोद/ दल्ली राजहरा। समाज सेवी संगठन हिंद सेना दल्ली राजहरा के शहर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बबला खापर्डे के नेतृत्व में वार्ड नंबर 24 में अखंड रामायण का आयोजन किया जा रहा है। जो 7 दिन चलेगी। जिसमें मध्य प्रदेश रीवा क्षेत्र से आए हुए रामलीला मंडली के विशेष कलाकारों द्वारा झांकी, गीत संगीत के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी जा रही है।

उक्त कार्यक्रम की प्रस्तुति रोजाना रात 8 से 11 बजे तक होती है। बबला खापर्डे ने बताया कि विगत वर्ष एक बार और उक्त मंडली की प्रस्तुति दल्ली राजहरा में हो चुकी है। यह दूसरा वर्ष है। रामलीला के प्रति झांकी सहित प्रस्तुति देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। राम नाम की महिमा का बखान करते मण्डली के कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। तो हिंदसेना द्वारा की गई इस सामाजिक और धार्मिक पहल को लेकर लोगों के बीच सराहना भी हो रही है। इस आयोजन को संस्कृति का संरक्षण के तौर पर भी देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page