DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जमरूवा स्कूल में हुई अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम व निबंध लेखन प्रतियोगिता

बालोद। कार्यालय जिला सेनानी व जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना बालोद द्वारा शासकीय हाई स्कूल जमरूवा विकास खंड बालोद में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम व निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय हाई स्कूल जमरूवा, शास .उच्च .मा. वि .कन्नेवाड़ा,बरही एवं झलमला के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।अग्नि सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में कु . हिमांशी पाटिल शास .उच्च .मा. वि. झलमला प्रथम, इशु कुमार कौशिक शास हाई स्कूल जमरूवा द्वितीय तथा कु गरिमा राना शास .उच्च .मा. वि .कन्नेवाड़ा तृतीय स्थान प्राप्त किए। कार्यकेम में दिनेश कुमार रावटे जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना जिला बालोद ने अग्नि शमन के प्रकार एवं अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किए तथा श्रीमती ए . बेक प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल जमरूवा ने अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किए। लेख राम साहू व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल जमरुवा ने पर्यवेक्षक तथा मंच संचालन का दायित्व का निर्वहन किए। इस अवसर पर कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना जिला बालोद के समस्त स्टॉफ व पी. आर. साहू व्याख्यता, टी. एस. साहू व्याख्याता, रघुनंदन गंगबोईर व्याख्याता, अभय कुमार साहू व्याख्याता, श्रीमती के अग्रवाल, हितेश साहू, फुलेश्वरी ठाकुर, टुमन सोनी, उत्तरा ठाकुर, महेश्वरी ठाकुर शासकीय हाई स्कूल जमरूवा, ज्ञानेश्वर साहू, विष्णु ठाकुर शासकीय उच्च. मा. वि. कन्नेवाड़ा तथा चंद्रशेखर ठाकुर शासकीय उच्च. मा. वि. बरही उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page