DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संघ ने जो कहा वो किया, कोरोना काल में मृत्यु हुए कर्मचारी के बेटे को दिलाई अनुकंपा नियुक्ति

बालोद। स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ ने कोरोना काल में मृत्यु हुए जाबाज कर्मचारी स्व.आर.एल.जोशी जो कि गुंडरदेही ब्लॉक कलँगपुर में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ थे ,उनके छोटे बेटे देवेंद्र जोशी को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन जिला कार्यालय बाल में किया गया था। जिस पर बालोद जिला में सहायक ग्रेड 03 का पद रिक्त न होने के कारण उन्हें संघ के द्वारा स्वास्थ्य संचालक नया रायपुर से आदेश करा कर उनको बेमेतरा जिला के सी एम एच् ओ कार्यालय में पदस्थापना दिलाई ।जिस पर उनके पुत्र देवेंद्र जोशी व उनके परिवार ने संग़ठन को धन्यवाद ज्ञापित किया।जिससे गुंडरदेही ब्लाक के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने संग़ठन का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने देवेंद्र कुमार जोशी को नियुक्ति पत्र कार्यकारी प्रांताध्यक्ष वी एस रॉव के समक्ष सौंपा। इस अवसर पर बालोद जिला के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी, बेमेतरा जिला के जिलाध्यक्ष ओपी पांडेय ,नेत्र सहायक अधिकरी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष लोकेश सोनवानी, हासिम खान ,राकेश साहू ,लिपिक वर्ग के ललित वर्मा ,रमजान भाई एवं संघ के अन्य पदाधिकारी तथा सी एम एच् ओ कार्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page