DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 17 अप्रैल को

बालोद। वर्ष 2022-23 में प्रयास बालक, कन्या आवासीय विद्यालयों के लिए कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त श्री के.एस.मसराम ने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएॅ अपना प्रवेश पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बालोद में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2022 तक कार्यालयीन समय पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र शासकीय बा.उ.मा.वि.डौण्डीलोहारा में रोल नम्बर 250001 से 250600, शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा में रोल नम्बर 250601 से 250950 और आनंद पब्लिक स्कूल डौण्डीलोहारा में रोल नम्बर 250951 से 251200 तक निर्धारित है।   

You cannot copy content of this page