DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आठवीं के बच्चों का हुआ दीक्षांत समारोह, अतिथियों ने कहा शिक्षा में आगे बढ़े, पर संस्कार पीछे ना छोड़े

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जहां कक्षा आठवीं के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें आगे उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। आमंत्रित अतिथियों ने बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा संस्थान से अब तक जुड़े रहने व इसका लाभ अपने जीवन के नैतिक मूल्यों के विकास में करने के लिए प्रोत्साहित किया।

तो अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निश्चय ही आगे बढ़े पर संस्कारों को कभी पीछे ना छोड़े। आज के बदलते परिवेश में बिगड़ते युवाओं के बारे में अतिथियों ने सचेत किया और कहा कि विद्यालय के संस्कार को बनाए रखें और जिस क्षेत्र में भी जाए अपना , माता पिता, शिक्षकों व स्कूल का नाम रोशन करें। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सिद्धिविनायक शिक्षण समिति के सचिव ख़िलानंद गिलहरा थे।

अध्यक्षता उपाध्यक्ष डॉ एस सी हरदेल ने की। विशिष्ट अतिथि हुकुम लाल साहू, अभ्यास साहू, सदस्य नंदकुमार थे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती कोमिन साहू, कमलेश्वरी चुरेन्द्र, उषा साहू, यशोदा साहू थे। इस दौरान प्रधानाचार्य ताराचंद साहू, शिक्षक गण रेख लाल देशमुख, धनंजय साहू, पुरुषोत्तम साहू, लीलाधर साहू, कुमारी खेमिन साहू, खिलेश्वरी साहू, भारती देशमुख, भावना सुनहरे, रेवती महेश्वरी आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page