DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पैलेट प्लांट में बाहरी मजदूरों को प्राथमिकता से काम कराने व माइन्स प्रभावित युवा बेरोजगारों को द्वेशपूर्वक काम से बाहर करने का आरोप, जनमुक्ति मोर्चा ने एसडीएम से निदान हेतु सौंपा ज्ञापन

दल्लीराजहरा। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा पांचवी अनुसूची क्षेत्र के माइन्स प्रभावित युवा बेरोजगारों को द्वेशपूर्वक काम से बाहर करने तथा बाहरी मजदूरों को काम में प्राथमिकता देने के गंभीर विषय के निदान के संबंध में नगर के मुख्य मार्ग से रैली निकाल कर अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

वहीं इसकी एक प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक खदान आईओसी राजहरा को भी दी गई। जमुमो सचिव बसंत रावटे ने आरोप लगाया कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मुख्य नियोक्ता के नेतृत्व में दल्ली माइन्स क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगारों को कार्य में रखने की झूठे वादों के साथ जन सुनवाई कर पेलेट प्लांट स्थापित किया जा रहा है किन्तु पेलेट प्लांट के निर्माण के दौरान ही पांचवी अनुसूची क्षेत्र के बेरोजगारों को स्थानीय होने के आरोप के साथ काम से बाहर कर दिया जा रहा।

वहीं भिलाई व स्थानीय प्रभावित क्षेत्र के बाहर दूर के मजदूरों की भर्ती कर सेफ्टी ट्रेनिंग के साथ रहने के लिए माइन्स क्षेत्र में ही आवासीय सुविधा प्रदान किया जा रहा है। पैलेट प्लांट के प्रभारी व संबंधित ठेकेदार द्वारा अभी तक 50 स्थानीय मजदूरों को काम से बाहर का रास्ता दिखा चुका है। जिससे क्षेत्र में गंभीर रूप से आदिवासी युवाओं को भिलाई इस्पात संयंत्र के इस नीति के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।

जमुमो के पांच सूत्रीय ज्ञापन में पैलेट प्लांट के संबंधित ठेकेदार व अधिकारी के द्वारा स्थानीय का हवाला देकर काम से बाहर करने वालों को अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाए। स्थानीय को काम से बाहर करके ,बाहर के मजदूरों को सेफ्टी ट्रेनिंग पर अविलंब रोक लगाई जाए। पांचवी अनुसूची क्षेत्र के युवाओं के मानसिक प्रताड़ना जैसे क्षेत्रियता की बात करना 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक का कार्य लेकर प्रताड़ित करने वाले अधिकारी को गिरफ्तार किया जाए। जब तक क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगारों की उपलब्धता रहेगा तब तक बाहरी मजदूरों पर रोक लगाकर क्षेत्र में बाहरी मजदूरों के लिए बने कैंप को हटाया जाए । जन सुनवाई से स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के वादा पूरा नहीं करने के चलते इस पैलेट प्लांट को निरस्त किया जाए।

You cannot copy content of this page