DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमरीकला में स्कूल के बेटियां सीख रही आत्मरक्षा, ताकि हर बुरे हालातों से निपट सके

बालोद/ गुरुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर हो रहा। शिविर में विद्यालय की छात्रायें बहुत ही उत्सुक है और इस प्रशिक्षण शिविर में अत्यधिक संख्या में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इन बच्चों को गगन व आलिया असरफी मार्सल आर्ट्स विशेषज्ञ के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य ए. एस. कौशिक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से हमारे छात्राओ में खुद की सुरक्षा कैसे करनी है उसका विकास होगा। साथ ही साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे वर्तमान समय को देखते हुए आत्म रक्षा के लिए इस तरह की प्रशिक्षण वाकई छात्राओं के लिए बहुत जरुरी है ।

शाला के व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि यह प्रशिक्षण नियमित रूप से सुबह शाला प्रांगण में चलेगी। स्कूल के अलावा अन्य छात्राएं भी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं। इस शिविर के कार्य को देखकर विद्यालय के शिक्षक बी आर कुमेटी, जी आर साहू, पी.एल. साहू, के आर आसनी, एम के सेन, पी आर साहू, एन के साहू, डी. एम. साहू आर के साहू, डी के ठाकुर, एम. के साहू,एच माण्डवकर एन चन्द्रिकापुरे, के ताम्रकार सहित पूरे विद्यालय परिवार की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ ने कार्य की प्रशंसा की।

You cannot copy content of this page