DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शैक्षिक स्तर में सुधार का प्रयास, मोहला में स्कूल मॉनिटरिंग के लिए विशेष दल गठित

पढ़ई तुहर दुआर 2.0 अंतर्गत शैक्षिक स्तर सुधार के लिए विशेष अभियान मोहला में गति पर

अच्छे कार्य को सम्मान तथा लापरवाह शिक्षक पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी

मोहला। पढ़ई तुहर दुआर 2.0 अंतर्गत छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 1 मार्च से 14 मई तक संचालित होगा। जिसकी जिम्मेदारी विकासखंड स्तर पर सभी बीईओ को दी गई है। इस कड़ी में मोहला बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन ने गठित पांच कार्यदल के सुझाव व कार्य योजनाओं पर अमल करते हुए स्कूल मॉनिटरिंग के लिए विशेष निरीक्षण दल का गठन कर सोमवार को 24 स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कराया।


बीईओ देवांगन ने जानकारी दिया कि तीन संकुल समन्वयको की एक टीम अपने संकुल के अतिरिक्त अन्य शाला में जाकर उस शाला के बच्चों तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, बच्चों के कक्षा अनुरूप शैक्षिक स्तर, शाला के संसाधनों के रखरखाव, शालेय अभिलेखों के संधारण स्वच्छता का स्तर तथा विभाग से संचालित विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के क्रियान्वयन के स्तर को जानने के लिए निरीक्षण कर रही है। सोमवार को गठित 12 विशेष निरीक्षण दल के द्वारा 24 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कई कमियां और अच्छाइयां सामने आई है। बीईओ देवांगन का कहना है कि पाई गई कमियों पर शीघ्र सुधार कर बच्चों के शैक्षिक स्तर में आई गिरावट को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर , डीएमसी रश्मि सिंह तथा नोडल एपीसी सतीश ब्यौहरे के मार्गदर्शन में बीईओ, बीआरसी तथा संकुल शिक्षकों की टीम स्कूलों में गुणवत्ता लाने का बेहतर प्रयास कर रही है। इस अनूठे पहल व विशेष स्कूल मॉनिटरिंग से मोहला के स्कूलों में काफी कसावट देखने को मिल रही है तथा लापरवाह शिक्षकों ने एक भी छाया हुआ है। मोहला बीईओ का कहना है कि जो शिक्षक अपनी लापरवाही नहीं सुधारेंगे तो उनके ऊपर भविष्य में बड़ी कार्यवाही होगी तथा बच्चों की शिक्षा के प्रति लापरवाही माफ नहीं की जाएगी । ऐसे शिक्षकों का चिन्हांकन कर बड़ी कार्यवाही की तैयारी कार्यालय द्वारा की जा रही है। शिक्षकों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को विभाग सम्मानित करेगा तथा लापरवाही बरतने वाले शिक्षक अपनी कार्यशैली में शीघ्र सुधार कर लेवे। बच्चो के शैक्षिक स्तर में आई गिरावट के सुधार की दिशा में पहले चरण में बच्चों के पठन कौशल तथा न्यूनतम अधिगम स्तर में सुधार का प्रयास मोहला में किया जा चुका है। इस कड़ी में अवकाश के दिन अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही है। शिखर कोचिंग संकुल स्तर पर 34 स्थानों पर संकुल समन्वयकों द्वारा संचालित की जा रही है। अब जो शिक्षक अध्यापन कार्य में रुचि नहीं लेते, उन पर कसावट लाने के लिए विशेष स्कूल मॉनिटरिंग की जा रही है। आगामी दिनों में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों का एंड लाइन आकलन भी होगा जिसके लिए मोहला के सभी स्कूलों में तैयारी जोरों पर है।

You cannot copy content of this page