बालोद। खैरागढ़ उपचुनाव में बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने अपने जिले के साथियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के चुनाव प्रचार करने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किए।

चुनावी जनसंपर्क के अंतर्गत ग्राम करमतरा, पवनतरा, जालबांधा में में जनसंपर्क किए एवं ग्राम करमतरा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ मंच पर उपस्थित थे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री की आम सभा पद्मावतीपुर में सम्मिलित हुए। पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति एक अच्छी सकारात्मक लहर बनी हुई है और प्रदेश सरकार के योजनाओं का आम जनमानस के ऊपर अच्छा प्रभाव है। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही। जनसंपर्क के समय उनके साथ जोन प्रभारी चंदन वर्मा, अशोक साहू, मिनेश साहू साथ में थे।

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ क्रांतिभूषण साहू संयुक्त सचिव, गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा, दुर्गा ठाकुर महामंत्री सुमन सोनबोइर थे।


