DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोहंगाटोला स्कूल में हुई अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम,घर पर खेल- खेल में पढ़ेंगे बच्चे

बालोद। ग्राम कोहंगाटोला के प्राथमिक शाला परिसर में अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम, माता उन्मुखीकरण, खेल-खेल में शिक्षा व मेला का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बीईओ बालोद बसंत बाघ थे। विशेष अतिथि के रुप में सुशील कुमार निर्मलकर बीआरसी बालोद, विजय यादव एबीईओ बालोद, आर एस भुआर्य प्राचार्य कोहंगाटोला, एएल भुआर्य हेड मास्टर कोहंगाटोला, मोहनी यादव एबीईओ, श्रीमती यू ठाकुर एबीईओ, हिरौंदी साहू सरपंच, भगवती यादव पंच, युवराज सिन्हा, जीवनलाल सीएसी, अशोक साहू, मेंटर श्रीमती तीरथ साहू शिक्षिका व कार्यक्रम प्रभारी पूर्णिमा महेश्वर थे। कार्यक्रम में संकुल केंद्र कोहंगाटोला के अंतर्गत आने वाले बच्चों व माताओं को घर में किस तरह से घरेलू वस्तुओं से पढ़ाया जा सकता है इसकी बारीकी बताई गई कैसे सीखने से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। खेल-खेल के जरिए मौके पर भी बच्चों को शिक्षित किया गया. विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। बीईओ सहित अन्य अतिथियों ने आयोजन की प्रशंसा की। बच्चों ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। पालकों ने भी अंगना मा शिक्षा के इस कार्यक्रम को सराहते हुए अपने बच्चों को घर में भी नए-नए तरीकों से पढ़ाने की बात कही। इस दौरान संकुल समन्वयक भीखू यादव सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page