DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल डौंडी विकासखंड से 22 बच्चों का राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ चयन

बालोद। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक महासमुंद के मार्गदर्शन व राज्य सचिव कैलाश सोनी के आदेशानुसार व भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के तत्वाधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरकार ,विकासखंड गुरुर में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2022 तक राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डौण्डी विकासखंड से भी स्काउट गाइड व रोवर्स सम्मिलित हुए। विकासखंड डौंडी के सचिव एनएस साहू ने बताया की तीन दिवस तक चलने वाले इस जांच शिविर में बच्चों से तीन चरणों प्रवेश, तृतीय सोपान/ निपुण व राज्य पुरस्कार के समस्त पाठ्यक्रम की अलग-अलग मौखिक, प्रायोगिक व लिखित परीक्षा ली गई , बच्चों की मेहनत का परिणाम है कि इस परीक्षा में डौंडी विकासखंड के 15 गाइड ,04 स्काउट, व 4 रोवर कुल 22 बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। इस परीक्षा में सफल होने के कारण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से इन्हे 10 अंक बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। जो कि इस वर्ष 2021-22 के दसवीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम के अंक में जुड़ेंगे। इस अतिरिक्त अंक के कारण स्काउट गाइड के कई विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में भी स्थान बनाते हैं। साथ ही सफल होने वाले स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल की ओर से राजभवन में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस शिविर में डौंडी विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी से 4 रोवर ,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी से 5 गाइड, शास.उच्च.माध्यमिक विद्यालय बिटाल से 03 गाइड, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा से 01 गाइड, सरस्वती शिशु मंदिर दल्ली राजहरा से 02 स्काउट व 02 गाइड, विवेकानंद हाई स्कूल डौंडी से 03 गाइड व 02 स्काउट कुल 22 लोगों ने सफलता प्राप्त की l

वनांचल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डौंडी के बच्चों की इस सफलता पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ बालोद के अध्यक्ष सुभाष, जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर ,जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ( पदेन जिला आयुक्त) प्रवास कुमार बघेल ,जिला सचिव अरविंद सोनी ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त द्वय भुवन सिन्हा श्रीमती सीमा साहू, सहायक डीओसी गाइड श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर जिला संघ के समस्त पदाधिकारी ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी (पदेन सहायक जिला आयुक्त) के के मेश्राम ,ब्लॉक सचिव एनएस साहू ,समस्त संस्था के प्राचार्य बीएल नायक, बीएस वद्दन, एस एल रावटे , श्री राठौर , भूपेंद्र तिवारी, संतूराम यादव ,डौंडी ब्लाक के समस्त स्काउटर गाइडर व इन संस्थाओं के समस्त स्टाफ ने जीवन की इस महत्वपूर्ण सफलता पर सभी सफल बच्चों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आशा की गई है कि आने वाले वर्षों में समस्त संस्थाओं से अधिक से अधिक बच्चे राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करेंगे । इस जांच शिविर में प्रभारी के रूप में मिथिला सिंघारे, सावित्री ठाकुर , नेमीचंद बढ़ाई व लोकेश रावटे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page