DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने धरना में जमकर निकाली भड़ास,मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की कही बात

बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के महंगाई मुक्त भारत के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में महंगाई मुक्त भारत का आह्वान करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रभा सुधाकर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 15 दिन के भीतर पेट्रोल और डीजल के दाम ₹13 तक बढ़ चुके हैं। इसी तरह से गैस सिलेंडर के दाम भी ₹1200 के करीब पहुंच रहा है। खाने के तेल की कीमत भी ₹200 किलो हो गया है। इस तरह बढ़ते हुए महंगाई से लोगों का जीवन जीना दूभर हो रहा है और इस सब के लिए केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार जिम्मेदार है। आज आयोजन के माध्यम से महंगाई मुक्त भारत का आह्वान करते हैं और आने वाले समय में महंगाई बढ़ाने वाली ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं। आज के इस धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष के अलावा कृष्णा दुबे पूर्व अध्यक्ष राम जी भाई पटेल पुरुषोत्तम पटेल हसीना बेगम प्रशांत बोकड़े रवि जायसवाल संगीता नायर चंद्रेश हिरवानी जेबा कुरैशी दीनाराम चेलक गिरीश चंद्राकर भोलाराम नेताम ने भी सभा को संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्रांति भूषण साहू शंभू साहू रामेश्वर देशमुख गोपाल प्रजापति निर्मला बंजारे फिदा काश आर्य जगदेव पटेल धीरज उपाध्याय रोहित सागर राजेश राकेश वीके अनिल यादव प्रेमलाल सिन्हा मुरलीधर सरपंच देव कुमार पटेल वासुदेव साहू रिता सोनी सतीश यादव हाजी नवाब तिगाला भोलू महाराज केश्वर राव अनिल सुथार बिरजू राम ठाकुर केशव शर्मा फिरन्ता राम उईकेविनोद कुमार हरदौल जमील बक्स संतोष देशमुख राजा रजक दानीराम देशमुख जितेंद्र कुमार पटेल निर्देश पटेल नीलकंठ टंडन मानसिंह देशलहरा हस्तीमल सांखला झुमुक परसाई कैलाश वारले धर्मेंद्र रामटेके संतोष पांडे युवराज साहू ममता पांडे श्रुति यादव विवेक मशीह अशोक बाम्बेश्वर एमअभिषेक राव संजय बारले रूबी एंथोनी डूपेंद्र साहू धर्मेंद्र साहू निर्मला बंजारे भगवती सोनकर लता देवी सुमन सोनबोइर दुर्गा ठाकुर विजयपाल बेलचंदन संतु राम पटेल रेवाराम सिन्हा ख़िलानन्द साहू राजाराम चंद्राकर दिनेश कुमार साहू वागीश बंजारे अवधेश सिंह जनार्दन राम निषाद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केजुराम सोनबोइर अध्यक्ष जिला पिछड़ावर्ग व आभार प्रदर्शन धीरज उपाध्याय महामंत्री ने किया।

You cannot copy content of this page