DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई के मुद्दे पर फिर महासंग्राम की तैयारी, 5 अप्रैल को बालोद में कांग्रेसियों का धरना 11 बजे से,,,,,

बालोद। बढ़ती महंगाई के साथ राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। जैसे-जैसे आगामी चुनाव का वक्त भी नजदीक आ रहा वैसे वैसे भाजपा कांग्रेस सहित अन्य मजबूत पार्टियां अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत करने में जुटी हुई है। इस क्रम में इन दिनों महंगाई का मुद्दा बना हुआ है। जिस पर संग्राम चल रहा। पक्ष विपक्ष की राजनीति में कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार को घेरते हुए महंगाई के मुद्दे पर अब जिला स्तरीय धरना दिया जाएगा। बालोद जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन के सामने ये धरना मंगलवार 5 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से होगा। जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। पूरे जिले भर से कांग्रेसी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के निर्देश पर रतिराम कोसमा,महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी साथियों को उपस्थिति की अपील की है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में महंगाई के विरोध में उक्त धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय बालोद में किया जाना है। जिलाध्यक्ष सुधाकर ने भी अपील की है कि सभी ब्लॉक अध्यक्षगण जिला के समस्त पदाधिकारी गण युवक कांग्रेस के पदाधिकारी गण, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी गण ,महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी गण, खेल प्रकोष्ठ, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, असंगठित मजदूर कांग्रेस, इंटक, एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण अपने साथियों सहित राजीव भवन बालोद में उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनावे और महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करें।

You cannot copy content of this page