DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

15 दिन से जारी है वन कर्मचारियों की हड़ताल, अब समर्थन में सामने आया आम आदमी पार्टी

बालोद। 04 अप्रैल 2022 को छ. ग. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा बालोद के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 15 वें दिन काष्ठागार परिसर बालोद मे सभी वन परिक्षेत्र दल्ली, डौण्डी, बालोद, गुरुर एवं लोहारा से लगभग 200 कर्मचारी -अधिकारी हड़ताल मे उपस्थित रहे। जो अपनी जायज 12 सूत्रीय मांगो को पूरी कराने नारे लगाए ।

बालोद जिला के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक आरदा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण धरनास्थल पहुंचकर 12 सूत्रीय मांगो को जायज मानकर समर्थन दिया। धरनास्थल पर कृष्णापुरी गोस्वामी, डामन ठाकुर, महेश साहू, खेमचंद साहू, सुशील चंदेल, सुरेश जैन, प्रताप यादव, कु.प्रतिभा ठाकुर, विशेखा नाग, कुमारीबाई, सहित सभी पदाधिकारी, कर्मचारी- अधिकारी, भृत्य, व वानिकी चौकीदार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page