DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिंधी समाज ने मनाई झूलेलाल की जयंती, निकली बाइक रैली

बालोद। सिंधी समाज का मुख्य त्योहार भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव ‘चेटीचंड’ के रूप में बालोद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इष्टदेव भगवान की जयंती पर बालोद में सिंधी समाज द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में सिंधी समाज के प्रमुख संगठन, सिंधी पंचायत, समाजसेवी संगठन, महिला मंडल एवं युवा साथियों एवं बच्चों ने बढ-़चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली के बाद सिंधी समाज के भवन में अन्य आयोजन भी हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और पूरे परिवार सहित इस उत्सव का आनंद लिया।

क्या है किवंदतियां

झूलेलाल जयंती से जुड़ी हुई वैसे तो कई किवंदतियां हैं। लेकिन प्रमुख यह है कि सिंधी समुदाय व्यापारिक वर्ग रहा है इसलिए ये व्यापार के लिए जब जलमार्ग से गुजरते थे तो कई विपदाओं का सामना करना पड़ता था। जिसमे समुद्री तूफान, जीव-जंतु, चट्टानें व समुद्री दस्यु गिरोह जो लूटपाट मचा कर व्यापारियों का सारा माल लूट लेते थे। इसलिए इनके यात्रा के लिए जाते समय ही महिलाएं वरुण देवता की स्तुति करती थीं व तरह-तरह की मन्नते मांगती थीं। चूंकि भगवान झूलेलाल जल के देवता हैं। यह सिंधी लोग के आराध्य देव मानें जाते हैं। जब पुरुष वर्ग सकुशल घर लौट आता था तब चेटीचंड को उत्सव के रूप में मनाया जाता था। मन्नतें मांगी जाती थी और भंडारा किया जाता था।

ये रहे उत्सव में शामिल
बालोद में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम माधवानी अध्यक्ष पूज्य सिंधी पंचायत बालोद, मुकेश ओटवानी,हरी चैनानी,किशोर आहुजा,रमेश माधवानी,महेश लुल्ला,सफर सेवलानी,शंकर चैनानी,रिंकूआहुजा सुनील परचानी,संजीव माधवानी,बलराम चैनानी, विक्रम लुल्ला,मनीष माधवानी,कमलेश वाधवानी,पियूष आहूजा,कमल बजाज,रवि माधवानी,मोहित परचानी,पुनीत लुल्ला,जय माधवानी,धीरज माधवानी, मोनू चैनानी, विक्की गोलानी, सागर नरसिधांनी,अमर लछवानी,भावेश जग्याशी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page