DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोंढुर बांध की घटना- एक लड़की का शव बरामद, एक की तलाश जारी

दादु सिन्हा धमतरी। नगरी क्षेत्र के पर्यटन स्थल सोंढूर बांध में शादी में शामिल होने आए दो लड़कियों की डूबने की खबर सामने आई थी। जिसमे से एक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार को गोताखोर के द्वारा सुबह से छान बिन किया जा रहा था। शव जहाँ पास डूबा था, ठीक वहीं पास ही मिला। मृतक का नाम बिंदिया नागेश 15 वर्ष है फिलहाल अभी भी एक शेष शव को लगातार गोताखोरो के द्वारा तलाश जारी है। दरसअल दोपहर में धौलपुर गरियाबंद निवासी कुछ युवक युवतियां ग्राम बेलरबाहरा, मेंचका थाना क्षेत्र शादी में आए थे, जो कि शादी में शामिल होने के बाद 7 लोग सोंडुर डैम में घूमने आए हुए थे। डैम घूमने स्वयं से नाव में सवार होकर डैम के किनारे नाव में बैठे हुए थे। वही अचानक नाव पलटने से दो लड़कियां जिनका नाम बिंदिया नागेश उम्र 15 वर्ष सकिन धवलपुर जिला गरियाबंद, मोनिका नेताम उम्र 14 वर्ष सकिन धवलपुर जिला गरियाबंद डूब गई। बांकी नाव में बैठे लोग जैसे तैसे बाहर निकल आये, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस बल ने ढूंढने की कोशिश की। लेकिन दोनों लड़कियां नही मिली। वही गोताखोर की टीम मौके पर पहुंच कर डूबने वाली लड़कियों की तलाश की जा रही थी। जिसमे से एक का शव बरामद हुआ है।बांकी 5 लोग सुरक्षित है। बची एक लडकी को ढुंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

You cannot copy content of this page