DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न गांव में बोर खनन व पंप स्थापना के लिए जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला ने किया भूमिपूजन

बालोद। जिला पंचायत विकास निधि से ग्राम बटेरा में बोर खनन एवं पंप स्थापना ,ग्राम पंचायत खैरकट्टा के आश्रित ग्राम अर्जुनी में बोर खनन एवं पंप स्थापना तथा सार्वजनिक शौचालय, खैरकट्टा के आश्रित ग्राम पुनारकसा में सार्वजनिक शौचालय का भूमिपूजन जिला पंचायत,बालोद सदस्य श्रीमती बसंतीबाला भेड़िया के मुख्य आतिथ्य में हुआ l ग्राम पंचायत भंवरमरा के आश्रित ग्राम उसरीटोला में जनसंपर्क का कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई। श्रीमती भेड़िया ने कहा उसरीटोला के ग्रामीणों द्वारा प्राप्त आतिथ्य एवं स्वागत सत्कार से मन बहुत ही ज्यादा प्रफुल्लित हुई। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है जिसे समय रहते हर संभव पूरा करने का प्रयास करने की बात उनके द्वारा कही गई। उक्त अवसरों में प्रमुखरूप से जनपद सदस्यगण,ग्राम के सरपंचगण,ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक एवं वरिष्ठ कांग्रेस गणेश रात्रे,और दिलीप बघेल उपस्थित रहे l

You cannot copy content of this page