DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

70 पौवा देसी शराब सहित स्कूटी जब्त, दल्ली पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

बालोद। पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 13 आई०टी०आई० राजहरा के पास आरोपी संतोष कुमार साहू पिता धनवा राम साहू उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड क० 04 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 70 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 5600 रूपये एवं एक स्कूटी एक्टीवा सीजी-24-पी-3587 कीमती 40000 रूपये, कुल कीमती 45,600 रूपये को जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि नन्दकिशोर सिन्हा, प्र०आर० 107 ईश्वर चन्द्राकर, सायबर टीम आर0 202 संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page