DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय होली मिलन व शिक्षक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

बालोद। शास प्राथ शाला टेकापार अ में संकुल स्तरीय होली मिलन समारोह व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व अविभाजित संकुल केन्द्र भरदाकला से शास प्राथ शाला ,शास नवीन प्राथ शाला एवं शास पू मा शाला भरदाकला,शास प्राथ शाला एवं शास पू मा शाला सिब्दी,शास प्राथ शाला बुढ़ानपुर,शास प्राथ शाला टेकापार,शास प्राथ शाला एवं शास पू मा शाला जेवरतला,शास प्राथ शाला बरबसपुर अ,शास प्राथ शाला एवं शास पू मा शाला बोड़ेना,शास प्राथ शाला एवं शास पू मा शाला चीरचार,शास प्राथ एवं पू मा शाला माहुद अ की शालाओं के शिक्षक अपनी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।


संकुल ,वि खं व जिला स्तर पर मुख्यमंत्री शिक्षादूत ,मुख्यमंत्री ज्ञानदीप, मुख्यमंत्री संभाग स्तर पर माध्यमिक विभाग से पुरस्कृत प्रधान पाठक,राष्ट्रीय आविष्कार प्रदर्शनी में पुरस्कृत शिक्षक-शिक्षिका,सम्मान पाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को वि खं शि अधिकारी गुण्डरदेही एम एस चौहान,संकुल प्राचार्य भरदाकला डी आर कौमार्य सर,संकुल प्राचार्य जेवरतला श्रीमती यू उके के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति प्रमाण पत्र शिक्षकों को प्रदान किया गया ।
शास प्राथ शाला ,शास नवीन शाला एवं शास पू मा शाला भरदा कला,शास प्राथ व शास पू मा शाला चीरचार,शास प्राथ एवं शास पू मा शाला माहुद अ,शास पू मा शाला सिब्दी,शास पू मा शाला जेवरतला,शास प्राथ एवं पू मा शाला बोड़ेना आदि शालाओं को सामुदायिक सहभागिता,ग्रामीण सहयोग से डिजिटल शिक्षा के तहत् स्मार्ट क्लास निर्माण हेतु प्रशस्ति प्रमाण प्रदान किया गया । ग्राम टेकापार के शासकीय नौजवानों द्वारा शाला परिसर में सरस्वती माता के मूर्ति स्थापना हेतु शाला परिसर में भूमिपूजन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री एन पी चौधरी संस्था प्रमुख शास प्राथ शाला टेकापार ,स्वागत भाषण श्री डी के निर्मलकर संकुल समन्वयक भरदाकला एवं आभार प्रदर्शन डी के ठाकुर संकुल समन्वयक जेवरतला द्वारा किया गया ।

You cannot copy content of this page