DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर के नेता पहुंचे बालोद जिला, पुरूर में स्वागत, कल रमन सिंह भी आएंगे

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी बजरंगी यादव राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती पिंकी शाह प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा प्रदेश मंत्री गौरीशंकर श्रीवास का पुरुर् आगमन पर जिला किसान मोर्चा बालोद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कांकेर में आयोजित है। जिसमें सम्मिलित होने राष्ट्रीय मंत्री आए हुए हैं। आज उसके आगमन पर भाजपा व किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोश के साथ भव्य स्वागत किया। कल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आगमन भी पुरुर् चौक में होने जा रहा है। जिनका भी स्वागत किसान मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा।


आज के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत प्रदेश मंत्री पवन साहू पूर्व विधायक प्रीतम साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा पुष्पेंद्र चंद्राकर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पन्नालाल साहू मंडल महामंत्री भुवन साहू तेजराम साहू किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोंनवाणी जिला महामंत्री मनोहर सिंह जिला मंत्री टूकेस्वर पंडीए पार्थ साहू आजेंद्र साहू धर्मेश साहू किसान मोर्चा महामंत्री भागवत यादव भोज राम देवांगन सुरेंद्र तिवारी कमल देव साहू प्रमोद पटेल सुभाष चंद्राकार देवा सोंनकर गोविंद बघेल रोहित खरे आदि उपस्थित रहे। कल की गुरुर आगमन को लेकर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू ने जेष्ट् श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page