DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिर क्यों जला बालोद में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व पीएम मोदी का पुतला,पढ़िए पूरा मामला

बालोद। शहर के जय स्तंभ चौक में आज शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर दिया। इस दौरान पुलिस वालों से कुछ देर के लिए झूमा झटकी भी हुई। पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भरसक प्रयास करती रही।

लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल हुए। वही इसके पीछे वजह हाथरस में एक बेटी के साथ हुए अमानवीय और शर्मनाक घटना को बताया जा रहा है। दरअसल में आज राहुल गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक रोक दिया गया। इस घटना के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। वहीं पीड़ित बहन जिसकी मौत हो गई है उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।

You cannot copy content of this page