DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छात्रों ने जानी कश्मीर की सच्चाई, राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों ने 500 छात्रों को पाची सिनेमा में दिखाई निशुल्क कश्मीर फाइल्स फिल्म

बालोद। बालोद शहर के पाची सिनेमा में युवाओं के बीच देशभक्ति का जज्बा जगाने व कश्मीरी पंडितों के दर्द को महसूस कराने के लिए कश्मीर फाइल फिल्म छात्रों को निशुल्क दिखाई गई। यह पहल आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े धीरज शर्मा सहित राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों द्वारा की गई। बालोद शहर के राष्ट्रवादी विचारधारा के नागरिकों द्वारा 24 मार्च गुरुवार को बालोद स्थित पाची सिनेमा में दि कश्मीर फाइल्स फिल्म का चैरिटी शो कराया गया। जिसमे बालोद कॉलेज व स्कूल के 500 छात्र छात्राओं को यह फिल्म निःशुल्क दिखाई गई। आयोजको का इस फिल्म को दिखाने का उद्देश्य देश के युवा को देश की सच्चाई से वाकिफ कराना था। इस फिल्म के माध्यम से देश का युवा जान पाए की किस तरह कश्मीर जो कि देश का अभिन्न अंग है, वहां से कश्मीरी पंडितो को तलवारों व बंदूकों के दम पर उनके घर से बेदखल कर दिया गया और तत्कालीन सरकारों द्वारा पिछले 32 सालो से यह सच्चाई देश से छुपाई गई।
इस फिल्म को लेकर युवाओं में इतना उत्साह था कि 300 सीट्स की क्षमता के सिनेमा हॉल में अतिरिक्त सीट्स भी कम पड़ गई।


500 युवा छात्र छात्राओं से भरे उस हॉल में इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के पूर्व आयोजक समिति के सदस्य धीरज शर्मा व शरद ठाकुर ने फिल्म के महत्व की जानकारी छात्रों को दी तथा साथ ही इस बात से अवगत कराया की निर्माता व निर्देशक का इस फिल्म को बनाने का क्या उद्देश्य हैं।
फिल्म के पूर्व व समाप्ति के पश्चात पूरे हॉल में भारत माता की जय, वंदे मातरम व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे गूंजे।
यह आयोजन मुख्य रूप से दीपक उपाध्याय, हर्षद पटेल, अश्विन पटेल, संदीप टावरी, अमित जैन, प्रवीण जैन, चेतन पटेल, विनय नामदेव, तरुण राठी, समीर गुप्ता, धनदत्त जैन, अनिल बाफना, रूपेश नाहटा, मांगीलाल जैन, केशरीकांत साहू, तोमन साहू, राकेश जोशी, अमित सिन्हा द्वारा आयोजित किया गया।

You cannot copy content of this page