DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मालीघोरी के दो शराब कोचियों को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, इधर जगन्नाथपुर में फिर फलने लगा धंधे का कारोबार

बालोद। बालोद पुलिस लगातार अलग-अलग गांव में कोचियों की धरपकड़ कर रही है । मुखबिर की सूचना सहित रास्ते में अधिक मात्रा में परिवहन कर रहे कोचियों को पकड़ा जा रहा है। इस क्रम में मालीघोरी से 2 कोचियो को और गिरफ्तार किया गया है। पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ एक व्यक्ति ग्राम कोरगुड़ा में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर ग्राम कोरगुड़ा पर रेड कार्यवाही कर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम टीकम देशमुख पिता तेजराम देशमुख उम्र 40 साल ग्राम दुधली (मालीघोरी) वार्ड क्र 03 थाना व जिला बालोद बताया। जिससे थैला में कुल 30 नग देशी प्लेन शराब बरामद किया गया। धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। इसी तरह पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ एक व्यक्ति लोहारा की ओर से मोटर सायकल में मालीघोरी ( दुधली) की ओर अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहा। सूचना पर ग्राम कोरगुड़ा ईट भट्टा के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम खेमराज जैन पिता शिवलाल जैन उम्र 53 साल ग्राम दुधली (मालीधोरी) वार्ड क्र 05 थाना व जिला बालोद बताया। जो अपने मोटर सायकल क्रमांक सी. जी 07 एल. एच. 3264 के डिक्की में रखे कुल 33 नग देशी प्लेन शराब बरामद किया गया। धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।उक्त दोनों प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, प्र. आर. भगवान सिंह धुव्र आरक्षक छन्नु बंजारे, पुनमचंद खरे, विवेक आनंदधीर, मुकेश देवागंन, संदीप यादव, भागीरथी उईके का सराहनीय भूमिका रही है।

इधर जगन्नाथपुर में फिर फैलने लगा शराब के धंधे का कारोबार

तो वहीं बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में फिर से शराब के धंधे का कारोबार फलने लगा है। जहां विगत दिनों बालोद पुलिस की दुकानों व घरों में छापामार कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति रही। कुछ दिन तक कोचिये भूमिगत रहे लेकिन अब फिर से पुराने कोचिए धंधे में पैर पसारने लगे हैं। पुलिस को चकमा देते हुए बालोद शराब दुकान को छोड़कर आसपास के दुकान सिकोसा व डौंडीलोहारा से शराब लाकर खपाई जा रही है। जहां पहले देसी प्लेन पव्वा ब्लैक में ₹120 में बेचा जा रहा था। अब पुलिस की कार्यवाही के रिस्क में कोचियो ने रेट बढ़ाकर ₹150 भी कर दिया है। यानी सीधा दुगुना मुनाफा कमा रहे। मदिरा प्रेमी ज्यादा रेट में भी उनसे खरीद रहे हैं ।लगातार यहां शराब माफिया पनपने लगे हैं।

You cannot copy content of this page