DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य मानव अधिकार आयोग जिला संगठन की बैठक संपन्न

देवरीबंगला। राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्यामलाल साहू के निर्देश पर जिला संगठन की बैठक देवरीबंगला में हुई। जिला अध्यक्ष डी के साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में सामाजिक एवम् सांस्कृतिक अधिकारो की संपूर्ण श्रृंखला शामिल है। किशोर गृह, मानसिक अस्पताल व महिलाओं के लिए आश्रय पर विशेष ध्यान दिया गया है। मानव अधिकार के लिए आमजनों को प्रेरित किया गया है। माताओं व बच्चो के कल्याण हेतु गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए अनिवार्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने,मूलभूत आवश्यकताओं जैसे पेयजल, भोजन ,पोषण तथा कमजोर वर्गो जैसे अनुसूचित जातियों एवम जनजातियों के लिए समानता एवम न्याय के मौलिक प्रश्नों तथा उनके विरुद्ध किए जाने वाले अत्याचारों के निवारण को रेखांकित किया जाना है। अशक्तो का अधिकार, भोजन का अभाव,भुखमरी से मौत व भेदभाव का सामना करना पड़ता है, ऐसे पीड़ितों पर आयोग का फोकस रहता है। संगठन में खिलेश्वरी साहू को जिला सचिव का दायित्व दिया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से जुड़कर लोगो के हित व जनकल्याण हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में किशोरी साहू ,दूरपत साहू ,उर्मिला साहू ,शोभा साहू ,योगेश्वर साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार सुमित तिवारी ने किया ।

You cannot copy content of this page