DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन पर शिक्षिका प्रतिभा ने नेत्रदान के लिए भरा घोषणापत्र, लोगों को भी की प्रेरित

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोड़ेला की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी निवासी सेक्टर 4 भिलाई ने अपने जन्मदिन पर नेत्रदान की पहल की। उन्होंने नेत्रदान के लिए नवदृष्टि फाउंडेशन के जरिए घोषणा पत्र भरा व संस्था द्वारा उन्हें आई डोनेट का प्रमाण पत्र भी दिया गया। जन्मदिन पर प्रेरक कार्य करते हुए जहां प्रतिभा ने लोगों के बीच एक नई पहचान कायम की तो वहीं उन्होंने अन्य लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया। नव दृष्टि फाउंडेशन का उद्देश्य है कि नेत्रदान के बाद आप की निगाहें इस खूबसूरत दुनिया को देखती रहेगी। नेत्रदान का महत्व समझते हुए प्रतिभा ने भी इस दिशा में कदम उठाया। जिसकी शिक्षा जगत में भी सराहना हो रही है।

साथ ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्राइमरी और मिडिल स्कूल गोड़ेला के कुल 137 बच्चों को क्रेयॉन सेट (कलर पेंसिल) भी वितरित किया ताकि बच्चे चित्रकारी में अपना हुनर दिखा सके।

You cannot copy content of this page