DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरेगांव में जल जीवन मिशन के तहत होंगे एक करोड़ से ज्यादा के काम, विभिन्न गांव में विकास कार्यों की संसदीय सचिव ने दी सौगात

बालोद। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद होली के अवसर पर आयोजित फाग प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहंदीपाठ, नगर अर्जुंदा ,ग्राम सुरेगांव, ग्राम सलौनी( गुरेदा) में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर फाग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान ग्राम सुरेगांव में जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 33 लाख 1 हजार रुपए के कार्य, अतिरिक्त कक्ष निर्माण 3 लाख, मंच निर्माण 2 लाख, नाली निर्माण 3 लाख, सार्वजनिक शौचालय निर्माण 3 लाख 50 हजार, सोलर हाई मास्क लाइट 5 लाख का भूमि पूजन किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page